लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी सर्वे: तहखाने में घुसी ASI की टीम, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया आंखों देखा हाल

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार सुबह 7 बजे से एएसआई…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार सुबह 7 बजे से एएसआई की टीम ने ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi ASI Survey) में सर्वे का काम शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा. सर्वे के दौरान विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई. सर्वे के दूसरे दिन मुस्लिम पक्ष की ओर से भी प्रतिनिधि ने भाग लिया. तहखाने का दरवाजा खुला और सर्वे टीम भीतर पहुंची. एएसआई टीम ने बिल्कुल गहनता के साथ सर्वे का काम किया. .

सर्वे में मुस्लिम पक्ष कर रहा सहयोग

ज्ञानवापी परिसर से बाहर आए हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि, ‘ASI टीम बिल्कुल गहनता के साथ बारीकी से हर एक तथ्यों कि जांच कर रही है. फिल्हाल एएसआई की टीम गुंबज पश्चिमी दीवार सहित जहां ये नमाज अता करते है, उस हाल का भी जांच कर रही है. सुभाष सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया मुस्लिम पक्ष भी पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. एएसआई टीम इस जांच में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. हमें पूरा परिसर मंदिर सा दिख रहा है.’

दीवारों पर बनी आकृति को छिपाया गया

वहीं हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने यूपी तब से बात करते हुए बताया कि, ‘अभी तक का सर्वे अच्छा था. आज मुस्लिम पक्ष के लोग मौजूद थे और उन्होंने खुद ताला खोलकर ASI टीम को नमाज पढ़ने वाली जगह पर जाने दिया. सर्वे टीम गुंबद पश्चिमी दीवार व्यास जी के तहखाने पर काम कर रही है. व्यास जी के तहखाने में बहुत सारे कबाड़ मिले हैं, जहां पर लाइट साइन लगाकर काम किया जा रहा है. दीवारों पर बने आकृति जिसको छिपाया गया है, उस पर एएसआई सर्वे टीम द्वारा जांच किया जा रहा है. मुस्लिम पक्ष की बात करें तो उनका सहयोग मिल रहा है, वह किसी भी चीज में रोक नहीं रहे हैं.’