लेटेस्ट न्यूज़

हनुमान की मूर्ति से कॉपर के सिक्के तक... ज्ञानवापी में ASI को ये सब मिला, देखें तस्वीरें

ASI सर्वे रिपोर्ट के कुछ पन्नों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें खंडित मूर्तियां और हिंदू साक्ष्य के प्रमाण दिखाई पड़ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

ज्ञानवापी परिसर का एएसआई ने सर्वे किया था.
ज्ञानवापी परिसर का एएसआई ने सर्वे किया था.
social share
google news

Gyanvapi Update: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक बड़ा दावा किया. आपको बता दें कि जैन ने भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद वहां पहले से मौजूद एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी. आपको बता दें कि जैन के इस दावे के बाद हलचल तेज हो गई. वहीं, दूसरी तरफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील अखलाक अहमद ने हिंदू पक्ष के दावे को एक सिरे से यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मंदिर को तोड़कर कभी मस्जिद बनाई ही नहीं गई थी.