लेटेस्ट न्यूज़

काशी में फ्रांसीसी नागरिक माइकल का अमन कबीर ने हिंदू रीति-रिवाजों से किया अंतिम संस्कार

काशी के समाज सेवक अमन कबीर ने फ्रांसीसी नागरिक माइकल का हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

60 वर्षीय फ्रांस के नागरिक माइकल का मोक्ष की नगरी काशी में हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया गया. कुछ दिन पहले माइकल काशी में मोक्ष की कामना लेकर आए थे. माइकल की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु काशी में हो. बता दें कि काशी में मृत्यु को मोक्ष का प्रवेश द्वार माना जाता है. काशी में मान्यता है कि व्यक्ति मोक्ष या जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति प्राप्त कर सकता है.