UPTak Baithak Logo

सुलतानपुर: फिरौती के लिए रिश्तेदार के बच्‍चे के अपहरण मामले में महिला को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की एक अदालत ने फिरौती के लिये एक बच्‍चे का अपहरण करने के मामले में एक महिला को उम्रकैद की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की एक अदालत ने फिरौती के लिये एक बच्‍चे का अपहरण करने के मामले में एक महिला को उम्रकैद की सजा सुनायी है. शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बुधवार को बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के झौव्वारा गांव के रहने वाले उमाशंकर चौबे ने आरोप लगाया था कि गोपालापुर निवासी बृजेश शुक्ला रिश्तेदारी का फायदा उठाकर उसके घर आया और उसके नाती रूपेश कुमार को बहलाकर अपने साथ ले गया.