लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया : अपने झुंड के साथ उड़ रहा था सारस, अचानक आया हाइटेंशन लाइन की चपेट में, हुई मौत

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria News) जिले के मुंडेरा लाला गांव में राजकीय पक्षी सारस के झुंड उड़ते हुए निकल रहे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria News) जिले के मुंडेरा लाला गांव में राजकीय पक्षी सारस के झुंड उड़ते हुए निकल रहे थे, जिसमें से एक ग्यारह हजार हाई टेंशन केबल की चपेट में आने से झुलस कर गिर पड़ा. ग्रामीणों ने उसे उठाया और वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद उसका इलाज किया गया, तीन दिन तक पशु चिकित्सक व ग्रामीणों ने देखभाल की. रविवार को इसका एक अन्य सारस साथी मिलने पहुंचा था. उसके कुछ देर बाद झुलसे सारस की मौत हो गयी.

पशु चिकित्सक ने बताया कि बिजली से झुलस गया था. इलाज़ कर बचाने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन उसकी दुर्भाग्य से मौत हो गयी. वहीं सारस की मौत हो जाने से ग्रामीण व पशु चिकित्सक बेहद दुखी है कि वे उन्हें बचाने में असफल रहे.

हाईटेंशन तार की चपेट में आया था सारस

गौरतलब है कि रामपुर कारखाना विकासखंड अन्तर्गत ग्राम मुंडेरा लाला में अक्सर सारस पक्षियों का झुंड देखा जाता है. शुक्रवार को झुंड में से एक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया. ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. जिसके बाद पशु चिकित्सक डाक्टर अशोक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे. उसका इलाज कर एक विद्यालय में पूरी तरह ठीक होने तक के लिए रखवाया. अगले दिन ग्राम सभा के पंचायत भवन के पास रख गया, जहां अक्सर सारस झुंड आते है. रविवार को इसका जोड़ा साथी इससे मिलने आया. उसके बाद इसने दम तोड़ दिया.

सामने आई ये  जानकारी

पशु चिकित्सक ने बताया कि, ‘यह राजकीय पक्षी है जो माइग्रेटेड बर्ड है औऱ इसे बिजली शॉक लगा था. उसके बाद यह इंसानों के बीच था. इसे बचाने के काफी प्रयास किया गया. लेकिन दुर्भाग्य से इसकी डेथ हो गयी है. इसका पोस्टमार्टम कराया गया है.’