श्रावस्ती: पिता के अंतिम संस्कार में आ रहा था पूरा परिवार, पेड़ से टकरा गई कार, 6 की मौत
Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ही परिवार के 6 सदस्यों की इस सड़क हादसे में मौत…
ADVERTISEMENT

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ही परिवार के 6 सदस्यों की इस सड़क हादसे में मौत हो गई है तो वहीं परिवार के 8 लोग गंभीर घायल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार के 14 सदस्य इनोवा में सवार थे. तभी नेशनल हाईवे 730 पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे पलट गई. जब तक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तब तक परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो चुकी थी. मृतकों में तीन सगे भाई और बहन भी शामिल हैं.
