लेटेस्ट न्यूज़

बृजभूषण सिंह के बाद WFI के अध्यक्ष बन संजय सिंह, यूपी के इस गांव में मना दिवाली जैसा जश्न

Uttar Pradesh News : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय सिंह बबलू ने प्रचंड जीत हासिल की है. संजय सिंह बबलू…

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
google news

Uttar Pradesh News : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय सिंह बबलू ने प्रचंड जीत हासिल की है. संजय सिंह बबलू मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली के झाँसी गांव रहने वाले हैं. जैसे ही संजय सिंह बबलू के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर चुने जाने की सूचना उनके पैतृक गांव में पहुंची. वैसे ही पूरे गांव में खुशी का माहौल हो गया. आसपास के लोग उनके घर पर जुटने लगे. उनके पैतृक आवास पर उनके पड़ोसियों और ग्रामीणों ने जमकर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया.