लेटेस्ट न्यूज़

सिलक्यारा सुरंग से बाहर आने के बाद घर पहुंचा मनजीत, मां को देख फूट-फूटकर लगा रोने, ऐसा रहा नजारा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग (Uttarkashi Tunnel Rescue) का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को अब बाहर निकाल लिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग (Uttarkashi Tunnel Rescue) का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को अब बाहर निकाल लिया गया है. आपको बता दें कि इन 41 मजदूरों में 8 उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. अब सभी आठों मजदूरों का एक-एक कर अपने-अपने घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस बीच टनल से सुरक्षित निकालकर लखीमपुर खीरी स्थित अपने घर पहुंचे मनजीत के यहां भावुक नजारा देखने को मिला. मंजीत घर पर अपनी मां के साथ लिपटकर रोने लगा. भावुक मां भी बेटे को देख फूट-फूट कर रोने लगी. इस दौरान परिवार वालों ने मनजीत की आरती उतारी. मनजीत के घर मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए.