चंदौली में हाइवा में घुसी कार, खतरनाक एक्सिडेंट के बाद देखिए अंदर से ड्राइवर कैसे सेफ निकला
‘जांको राखे साइयां मार सके ना कोई’ ये कहावत एक बार फिर बिल्कुल सही साबित हुई. दरअसल चंदौली में पुलिस ने हादसे का शिकार हुई कार के चालक का रेस्क्यू करके उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
ADVERTISEMENT

Chandauli News: ‘जांको राखे साइयां मार सके ना कोई’ ये कहावत एक बार फिर बिल्कुल सही साबित हुई. दरअसल तेज रफ्तार एक कार ट्रक में जा घुसी. इस दौरान कार के पीछे आ रहा डंपर भी कार से जा भिड़ा. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही हादसा होते हुए देखा, एक पल के लिए उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि इस हादसे में कार चालक बच गया होगा. मगर शायद कार चालक की किस्मत में अभी जिंदगी लिखी थी.