लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती में बाढ़ से घिरे दो गांव, लोगों का हाल जानने खुद पानी में उतरीं डीएम प्रियंका निरंजन

Uttar Pradesh News : हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के बाद मची तबाही से अभी लोग उबरे भी नहीं है कि उत्तर प्रदेश में भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के बाद मची तबाही से अभी लोग उबरे भी नहीं है कि उत्तर प्रदेश में भी नदियों ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पौराणिक नदी सरयू उफान पर है और बस्ती जनपद में यह खतरे के निशान से लगभग 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. तटबंध के किनारे बसे गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है और प्रशासन लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रयास कर रहा है. इसको लेकर बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन ग्राउंड जीरो पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और खुद पानी में घुसकर जलमग्न गांव में रह रहे ग्रामीणों से बात करने पहुंची.