लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में यह शख्स गया था विकलांगता का सर्टिफिकेट बनवाने, डॉक्टर ने इलाज कर ठीक ही कर दिया

Banda News: बांदा में मनोज नाम के इस शख्स के साथ जो कुछ घटा है, वह उसकी जिंदगी के लिए चमत्कार से कम नहीं है. मनोज…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News: बांदा में मनोज नाम के इस शख्स के साथ जो कुछ घटा है, वह उसकी जिंदगी के लिए चमत्कार से कम नहीं है. मनोज महोबा के रहने वाले हैं, लेकिन बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचना उनकी जिंदगी के लिए इतना खास बन जाएगा, ये उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा. महोबा के रहने वाले मनोज दिल्ली में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था. अचानक वह बीमार हुए और उनके पैरों में पता नही ऐसा क्या हुआ कि वह चलने फिरने से भी लाचार हो गए. कई जगह इलाज कराया लेकिन आराम नही मिला. तब वह महोबा के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में विकलांग प्रमाणपत्र बनवाने गए. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा जाने को कहा, जो उनके लिए चमत्कारिक साबित हुआ.