लेटेस्ट न्यूज़

PCS इंटरव्यू से एक दिन पहले हुई आनंद के पिता की मौत, अब रिजल्ट आया तो मां का हुआ रोकर बुरा हाल

बांदा (Banda News) में आनंद सिंह राजपूत का अगले दिन यूपी पीसीएस का इंटरव्यू था. तभी उनके साथ वो हो गया, जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा.

ADVERTISEMENT

Banda
Banda
social share
google news

PCS Result 2023: बांदा (Banda News) में आनंद सिंह राजपूत का अगले दिन यूपी पीसीएस का इंटरव्यू था. पूरा परिवार इंटरव्यू को लेकर खुश था और परिजन भगवान से बेटे की सफलता की प्रार्थना कर रहे थे. आनंद खुद इंटरव्यू को लेकर आखिरी तैयारी कर रहा था. मगर इंटरव्यू से एक दिन पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया. दरअसल इंटरव्यू से एक दिन पहले आनंद सिंह राजपूत के पिता की मौत हो गई.