लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़: खेत पर अलाव के पास ही सो गया किसान, आग की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत की रखवाली करते समय एक किसान की मौत हो गई. खेत…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत की रखवाली करते समय एक किसान की मौत हो गई. खेत की रखवाली कर रहे किसान की अलाव की आग में झुलसने से मौके पर मौत हो गई.आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने मृतक के परिजनो को किसान की मौत की जानकारी दी. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात किसान की मौत हुई.

मृतक के परिजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. दरअसल, यह घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ के माजरा नगला रिसालदार की है.

घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं.आपको बता दें कि थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ के माजरा नगला रिसालदार निवासी राजू खेतों की रखवाली करने के लिए अक्सर खेतों पर रहता था. सर्दी अधिक होने के दौरान उन्होंने ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलाया. रात में ठंड लगने पर राजू अलाव के करीब ही सो गया था. आग से निकलती लपटों की जद में राजू के कपड़े आ गए और वह आग में घिर गया. राजू की चीखें सुनकर किसान मौके पर पहुंचे थे. मगर, वह राजू को नहीं बचा सके. उनके सामने ही राजू ने दम तोड़ा दिया.

आसपास के खेतों पर काम कर रहे हैं किसानों ने घटना की जानकारी सुबह मृतक के परिजनों को दी. मौत की सूचना पर आनन-फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और वहां पहुँचकर पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक राजू शराब पीने का आदी था. नशे की हालत में वह आग के सहारे बैठा हुआ था. अलाव की आग की लपटों की चपेट में आने के दौरान यह पूरा हादसा हुआ. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

गाजियाबाद: BJP नेता के रेस्टोरेंट्स में बार और रशियन गर्ल डांस, पुलिस-आबकारी टीम का छापा