बरेली में हुई हिंसा, तौकीर रजा बोले- मैं ज्ञानवापी देने को तैयार, पर इससे पहले करो ये काम
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान के हजारों समर्थकों के सड़क पर उतरने से हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं.
ADVERTISEMENT

Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान के हजारों समर्थकों के सड़क पर उतरने से हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं. इसके बाद स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी. इसके बाद मौलाना तौकीर रजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सीधे-सीधे सरकार, अदालत और विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'अदालत सरकार के मुताबिक काम कर रही है.'