लेटेस्ट न्यूज़

प्यार का झांसा और फिर नाबालिक से हैवानियत... सहारनपुर की इस खौफनाक वारदात ने सबको दहलाया

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर न्यूज
सहारनपुर न्यूज
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की है. पुलिस के अनुसार कुतुबपुर गाँव का रहने वाला राहुल नाम का युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाए हुए था. आरोप है कि उसने किशोरी का यौन शोषण किया. जब मामला परिवार के सामने आया, तो पीड़िता की माँ ने पुलिस में तहरीर दी. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.