लेटेस्ट न्यूज़

10 साल के बच्चे ने सिर्फ इतना कहा कि मिठाई ताजी नहीं और सहारनपुर में हैवान बन गया हिमांशु, उठाकर पटका लात भी मारे

सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे में एक 10 साल के मासूम बच्चे के साथ हुई बर्बरता ने सभी को झकझोर कर रख दिया. मिठाई को बासी बताने पर दुकानदार के बेटे हिमांशु ने बच्चे को बुरी तरह पीटा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक मासूम 10 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा गया. घटना तब हुई जब बच्चा मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर गया था, लेकिन उसने बताया कि दुकान की मिठाई ताजी नहीं है. इसके बाद दुकानदार का बेटा हिमांशु भड़क गया.