देखिए जब गुर्गों संग जमीन कब्जा करने पहुंचा था अतीक, VHP का बोर्ड लगा बचाई संपत्ति
आज से कुछ साल पहले तक माफिया डॉन अतीक अहमद की प्रयागराज में तूती बोलती थी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में उसका सिक्का जमकर चलता था.…
ADVERTISEMENT

UpTak
आज से कुछ साल पहले तक माफिया डॉन अतीक अहमद की प्रयागराज में तूती बोलती थी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में उसका सिक्का जमकर चलता था. उस समय अतीक ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका बनाया ये काला साम्राज्य जल्द ही खत्म हो जाएगा और अपने काले साम्राज्य के खात्मे के साथ वह खुद भी खत्म हो जाएगा. अब जब अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या हो चुकी है तो अतीक अहमद से पीड़ित लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं. पीड़ित परिवारों के दर्द के साथ ही अतीक अहमद के काले कारनामों की कहानियां सामने आई हैं.