लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: अस्पताल के बाथरूम में लटकी मिली मरीज की लाश, परिजन बोले- काफी दिन से परेशान था

संगम नगरी प्रयागराज में एक मरीज की लाश बुधवार को निजी अस्पताल के बाथरूम में लटकी मिली. मरीज यूपी के कौशांबी से अपना इलाज कराने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

संगम नगरी प्रयागराज में एक मरीज की लाश बुधवार को निजी अस्पताल के बाथरूम में लटकी मिली. मरीज यूपी के कौशांबी से अपना इलाज कराने प्रयागराज आया था. धूमनगंज इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था और गुरुवार को उसका ऑपरेशन होना था. आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से तंग आकर उसने अस्पताल के बाथरूम में कथित तौर पर फांसी लगाई है. मरीज के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

अब तक क्या सामने आया?

प्रयागराज के पड़ोसी जिले कौशांबी के कसेंदा का रहने वाला रमेश नाम का मरीज मुंबई में रहकर एक प्राइवेट नौकरी करता था. 2 साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान उस पर मशीन गिर गई थी, जिससे उसके कूल्हे पर गंभीर चोट लग गई थी. इसके बाद वह ठीक से चल नहीं पा रहा था और तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी.

वहीं, परिजनों ने 9 मई को धूमनगंज इलाके के एक निजी अस्पताल में रमेश को भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन होना था. बुधवार को वह बाथरूम के लिए गया लेकिन काफी देर तक वो बाहर नहीं लौटा. इसके बाद स्टाफ ने जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो उसकी लाश जाली पर लटकी मिली.

घटना की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलने पर धूमनगंज पुलिस भी पहुंची और घरवालों से पूछताछ की. घरवालों ने बताया कि काफी दिनों से वह बीमार था और परेशान रहता था. वहीं पुलिस ने लाश को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रयागराज: ‘नशे’ में बार डांसर के साथ JE ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल, किए गए सस्पेंड