भूटान के राजा ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी रहे साथ
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई.
ADVERTISEMENT

King of Bhutan in mahakumbh
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई. भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंचे थे. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. वहीं आज यानी मंगलवार को नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई. भूटान नरेश संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन के लिए गये.