बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक, सात बच्चे बने शिकार, ये कहानी रूह को कंपा देगी
बहराइच के महसी क्षेत्र में भेड़िए के हमलों से सात बच्चों की मौत, प्रशासन और वन विभाग जन जागरूकता और भेड़ियों को पकड़ने के प्रयास में जुटे.
ADVERTISEMENT

Bahraich News
Bahraich News: बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िए का आतंक फैला हुआ है, जिससे दर्जनों गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं. हाल ही में हुई घटनाओं ने इस खतरे को और भी गंभीर बना दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो महीनों में महसी के कछार इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों में सात मासूम बच्चों को भेड़िए ने अपना निवाला बना लिया है. हालांकि, जिले के डीएफओ अजीत कुमार सिंह के अनुसार, अब तक कुल पांच बच्चों की मौत भेड़िए के हमले में हो चुकी है. एक बच्चा अभी तक लापता है, और उसकी स्थिति की पुष्टि नहीं की जा सकी है.