लेटेस्ट न्यूज़

ससुराल से 6 महीने पहले गायब हुई दीपा तो उसकी मां बोली दहेज के लिए मार डाला! असली ट्विस्ट तब आया जब जिंदा पकड़ाई

Shravasti Dowry Murder Case Exposed: श्रावस्ती में दहेज हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है. जिस महिला को मृत मानकर ससुराल पर केस दर्ज हुआ था वह 6 महीने बाद पुणे में जीवित मिली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shravasti Dowry Murder Case Exposed: श्रावस्ती में अगस्त 2025 में जब दीपा अपनी ससुराल से अचानक गायब हुई, तो किसी ने नहीं सोचा था कि जनवरी 2026 में पूरा केस ही पलट जाएगा. दीपा जब अपनी ससुराल से गायब हुई तो उसकी मां मायावती ने बेटी की खूब तलाश की. जब दीपा नहीं मिली तो मां ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या के आरोप लगा दिए. मायावती के आरोपों के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा. कोर्ट के आदेश पर मल्हीपुर थाने में पति हंसराज, ससुर परमेश्वर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. ससुराल पक्ष पर आरोप था कि उन्होंने दहेज के लिए दीपा को प्रताड़ित किया और फिर उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया. क्षेत्राधिकारी (सीओ) सतीश शर्मा को इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा सौंपा गया. उनकी जांच में जो बात सामने आई है वो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देगी.