जीजा पर एसडीएम OBC वोटर्स का नाम काटने का दबाव बना रहे थे... BLO विपिन यादव के साले ने बताई विस्फोटक बात
Gonda BLO Famiy Reaction: गोंडा में BLO विपिन कुमार यादव की कथित आत्महत्या के बाद हड़कंप मच गया है. इस बीच विपिन यादव के साले प्रतीक ने कई बड़े विस्फोटक दावे किए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपिन पर एसडीएम और लेखपाल द्वारा बार-बार ओबीसी वोटर्स का नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा था.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में विपिन यादव
BLO Family Reaction:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की ड्यूटी कर रहे सहायक अध्यापक विपिन कुमार यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जब विपिन का शव उनके पैतृक आवास जौनपुर पहुंचा, तब घर में कोहराम की स्थिति मच गई. विपिन यादव के साले प्रतीक यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके जीजा पर अधिकारियों का दबाव था. प्रतीक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपिन पर एसडीएम और लेखपाल द्वारा बार-बार ओबीसी वोटर्स का नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा न करने की स्थिति में उन्हें सस्पेंड और पुलिस से उठाने की धमकी दी जा रही थी. ऐसा दावा है कि इसी सब के चलते विपिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हुई.