महराजगंज पुलिस जिस सकीना को ढूंढ रही थी, वो अब बन गई है प्रिया, ऐसे हुई गुमशुदा की तलाश
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के सोनौली कस्बा स्थित अपनी ससुराल से साल 2021 में गायब हुई सकीना नामक विवाहिता एक साल बाद…
ADVERTISEMENT

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के सोनौली कस्बा स्थित अपनी ससुराल से साल 2021 में गायब हुई सकीना नामक विवाहिता एक साल बाद जब मिली तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस हैरान और परेशान हो गई! दरअसल, पुलिस जिस सकिना की बार-बार तलाश कर रही थी, वो अब दूसरी शादी करके प्रिया बन चुकी थी. सकीना उर्फ प्रिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व पति उसको प्रताड़ित करने के साथ-साथ उसे मारता-पीटता था, इसलिए उसने ससुराल से भाग कर दूसरी शादी कर ली है.
