UPTak Baithak Logo

कौशांबी: बारात लेकर जा रहे दो दूल्हों की कार आपस में टकराई, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले में बुधवार देर रात 2 दूल्हों की कारों में आपस में भिड़ंत हो गई. दोनों कारों में सवार दूल्हे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले में बुधवार देर रात 2 दूल्हों की कारों में आपस में भिड़ंत हो गई. दोनों कारों में सवार दूल्हे समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में महिला और कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जिनको हल्की चोटें आई हैं. हादसा होते ही लोगों की चीख पुकार मच गई. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.