लेटेस्ट न्यूज़

बाल दिवस पर झांसी के स्कूल में बड़ा हादसा, ग्राउंड में खेल रहे 5 बच्चों पर टीचर ने चढ़ा दी कार

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी में बाल दिवस के मौके पर एक दुखद घटना घटी, जब मऊरानीपुर थानान्तर्गत जगनपुरा प्राथमिक विद्यालय के खेल के मैदान में बच्चों पर एक कार चढ़ गई.  

ADVERTISEMENT

झांसी न्यूज
झांसी न्यूज
social share
google news

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी में बाल दिवस के मौके पर एक दुखद घटना घटी, जब मऊरानीपुर थानान्तर्गत जगनपुरा प्राथमिक विद्यालय के खेल के मैदान में बच्चों पर एक कार चढ़ गई. इस दुर्घटना में पांच बच्चे घायल हो गए हैं. आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा कार पार्किंग करते समय वह अनियंत्रित हो गई, जिससे बच्चे उसकी चपेट में आ गए. घटनास्थल पर तुरंत हड़कंप मच गया. घायल बच्चों को तत्काल मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.