गिरेबान पकड़ने से लात-घूंसों तक, गाजियाबाद में महिला और पुरुष वकील के बीच हाथापाई, किसकी गलती थी?
गाजियाबाद सेल टैक्स कार्यालय में महिला और पुरुष अधिवक्ता के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित सेल टैक्स कार्यालय में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां दो अधिवक्ताओं- एक महिला और एक पुरुष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक पहुंच गया. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. कई लोग पुरुष अधिवक्ता संदीप द्वारा महिला संदीपा दुहान पर किए गए हमले की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे महिला द्वारा उकसाया गया विवाद मान रहे हैं. फिलहाल, दोनों पक्षों ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है और पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

