लेटेस्ट न्यूज़

फर्रुखाबाद में पेड़ से लटकी मिली थी 2 लड़कियों की बॉडी, हत्या हुई या क्या हुआ? अब ये पता चला

Uttra Pradesh News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबद से एक  हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. यहां मंगलवार सुबह को एक आम के बाग में पेड़ से दो लड़कियों के शव लटके हुए मिले.

ADVERTISEMENT

Farrukhabad News
Farrukhabad News
social share
Google CTA

Farrukhabad News  : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबद से एक  हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. यहां मंगलवार सुबह को एक आम के बाग में पेड़ से दो लड़कियों के शव लटके हुए मिले. लड़कियों के शवों को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया. वहीं लड़कियों के शव मिलने के बाद उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया था. वहीं अब दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई, जिसमें घटना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. 

सामने आई पीएम रिपोर्ट

फर्रुखाबाद मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के हत्या और रेप की आशंका को खारिज कर दिया है. दोनों शव के पोस्टमार्टम से सुसाइड की थ्योरी की पुष्टि हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से हुई है. वहीं पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद एसपी फर्रुखाबाद आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि,  'पूरा केस सुसाइड का है. दोनों ही लड़कियों के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान भी नहीं मिला है.अब सुसाइड किस परिस्थिति में किया और क्यों किया...पुलिस इसकी जांच करेगी.'

क्या था पूरा मामला

बता दें कि  यह घटना फरुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास की है, जहां आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटके मिले. ग्रामीणों ने जब परिजनों को इसकी जानकारी दी तो बेटियों के शव लटके देख उनके होश उड़ गए. शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या या दुष्कर्म की आशंका से इनकार किया था. दोनों लड़कियां अच्छी दोस्त थीं और देर रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने अपने परिवार के साथ निकली थीं. दोनों के शव कार्यक्रम स्थल से करीब 150 मीटर दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से लटके मिले.