UPTak Baithak Logo

5 साल की बच्ची का क्या होगा? बांदा से छत्तीसगढ़ जॉब के लिए जा रहा परिवार खत्म, बची सिर्फ मासूम

UP News: बांदा के एक परिवार का छत्तीसगढ़ जाते समय मध्य प्रदेश के सतना में हादसा हो गया. इस हादसे में एक 4 साल की बच्ची को छोड़कर पूरा परिवार खत्म हो गया. जानिए ये दर्दनाक मामला.

ADVERTISEMENT

Banda
Banda
social share
Google CTA

UP News: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे के रहने वाले कुलदीप द्विवेदी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इलाके में स्थित नवोदय विद्यालय में शिक्षक थे. वह अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में ही रहते थे. गर्मी की छुट्टियां थी, ऐसे में कुलदीप अपने परिवार के साथ बांदा अपने घर आ गए थे. परिवार में पत्नी रुचि, 10 साल का बेटा गोपाल और 4 साल की बेटी गौरी है. ऐसे में जब छुट्टियां खत्म हुईं तो कुलदीप अपने परिवार के साथ वापस छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकले. मगर ये सफर उनका और उनकी पत्नी-बेटा का आखिरी सफर साबित हुआ. अब सिर्फ कुलदीप की 4 साल की मासूम गौरी ही जिंदा है.