लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर: ग्राहक को गाली देते हुए पीएनबी के मैनेजर का वीडियो वायरल

बुलंदशहर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक वहां के मैनेजर के मिसविहेव से काफी परेशान हैं. बताया जा रहा है कि मैनेजर ग्राहकों उलझ…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बुलंदशहर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक वहां के मैनेजर के मिसविहेव से काफी परेशान हैं. बताया जा रहा है कि मैनेजर ग्राहकों उलझ जाते हैं.

बैंक में पैसे जमा करने से लेकर दूसरी सेवाएं ले रहे ग्राहक जब उस काम के संबंध में बैंक आते हैं तो मैनेजर की गालियां सुननी पड़ती हैं. बैंक में एक ग्राहक के साथ मैनेजर के विवाद का वीडियो दूसरे ग्राहक ने बना लिया और वायरल कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग मैनेजर पर भड़क रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर पंजाब नेशनल बैंक शाखा बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो के संबंध में या मैनेजर के खिलाफ अभी तक थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है. पंजाब नेशन बैंक से भी मैनेजर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

मुजफ्फरनगर: दबंग की दबंगई का मुनादी अंदाज हो रहा वायरल, दलित परिवारों को सरेआम दी ये धमकी