बुलंदशहर: केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से हुई भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 घायल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी,…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. घायलों में से तीन की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है. आपको बता दें कि इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.









