लेटेस्ट न्यूज़

BJP का कार्यकर्ता था इसलिए उसके जनाजे में इमाम ने नहीं पढ़ी नमाज! दिलनवाज की मौत के बाद ये हुआ

UP News: मुरादाबाद में दिलनवाज खान की हार्ट अटैक से मौत हुई. जनाजे की नमाज के लिए इमाम को बुलाया गया. मगर इमाम ने नमाज पढ़ने से मना कर दिया. परिवार का आरोप है कि इमाम ने कहा कि मृतक भाजपा का समर्थक था. इसलिए वह जनाजे की नमाज नहीं पढ़ेगा.

ADVERTISEMENT

Moradabad
Moradabad
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 जुलाई को एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जनाजे की नमाज के लिए इमाम को बुलाया गया. आरोप है कि इमाम ने आखिरी समय में नमाज पढ़ने से मना कर दिया. उसका कहना था कि मरने वाला भाजपा का समर्थक है, ऐसे में वह जनाजे की नमाज अदा नहीं करवाएगा.