बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने नए साल के जश्न पर दे दिया फतवा, मुस्लिम युवक-युवतियों से ये कहा
UP News: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि मुसलमानों को गैर धर्म के त्योहार पर बधाई नहीं देनी चाहिए. ये इस्लाम के खिलाफ है. नया साल भी ईसाईयों का है. इसे मनाना भी इस्लाम के खिलाफ है.
ADVERTISEMENT

New Year, Bareilly, fatwa, Shahabuddin Razvi Barelvi, Muslims, Shahabuddin Razvi Barelvi Issued Fatwa, बरेली
UP News: कल नए साल का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जाएगा. नए साल के मौके पर कार्यक्रम आयोजित होंगे और लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई देंगे. मगर बरेली के चश्मे दारुल इफ्ता के हेड मुफ्ती और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नए साल पर भी फतवा जारी कर दिया है. उन्होंने नए साल पर जश्न मनाना या नए साल पर बधाई देने या उस दिन प्रोग्राम करने को हराम बताया है. उनका कहना है कि ये इस्लाम के खिलाफ है और शरियत के भी खिलाफ है.