'धार्मिक व्यक्ति हीं योग्य राजा बन सकता है', बरेली कोर्ट के जज ने सीएम योगी का दिया उदाहरण, बरेली दंगों से जुड़ा है मामला
उत्तर प्रदेश के बरेली मे हुए बवाल मामले में पुलिस प्रशासनिक अफसरों के कार्रवाई न करने पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली मे हुए बवाल मामले में पुलिस प्रशासनिक अफसरों के कार्रवाई न करने पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. बरेली कोर्ट ने बवाल के मामले में आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर को दंगे का मुख्य मास्टर माइंड माना है. कोर्ट ने मौलाना को 11 मार्च को समन जारी कर तलब किया है. दूसरी ओर कोर्ट ने कार्रवाई न करने को लेकर बरेली के अफसरों पर भी तल्ख टिप्पणी की है. वहीं अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते कहा कि धार्मिक व्यक्ति हीं योग्य राजा बन सकता है.