अवंतिका मिश्रा करती थी पोस्ट ऑफिस में जॉब मगर मां के खिलाफ जाकर ड्राइवर से की थी शादी, अब मिला शव
Auraiya: औरैया की रहने वाली अवंतिका मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रही. उसका शव उसके कमरे में ही फंदे ले लटका मिला. मगर अब अवंतिका की जो कहानी सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Auraiya
UP Crime: एक मासूम बच्चा अपनी मां को खोज रहा है. उसकी दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चा इतना मासूम है कि उसे लग रहा है कि उसकी मां जल्द ही उसे मिलने आएगी. मगर उसे कोई कैसे बताएं कि अब उसकी मां कभी उससे मिलने नहीं आएगी, क्योंकि वह अब इस दुनिया से जा चुकी है. दरअसल इस बच्चे की मां का नाम अवंतिका मिश्रा था और वह औरैया की रहने वाली थी. अवंतिका अपने बच्चे के साथ किराएं के कमरे में रहती थी, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला. घटना के समय उसका मासूम बेटा घर के बाहर खेल रहा था.