लेटेस्ट न्यूज़

घूंघट, मॉडर्न म्यूजिक और गिटार पर असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या सिंह...रातों-रात स्टार बनीं ये वायरल दुल्हन कौन?

गाजियाबाद की नई बहू तान्या सिंह का गिटार बजाते और गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. एटा की रहने वाली तान्या को लोग अब “गिटार वाली बहू” कहकर पहचान रहे हैं. 30 नवंबर 2025 को महिला संगीत के दौरान रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ बटोर चुका है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. इसमें घूंघट ओढ़े एक नई-नवेली दुल्हन गिटार बजाते हुए और बेहद सुरीली आवाज में गाना गाती नजर आ रही है. यह वायरल दुल्हन कोई और नहीं, बल्कि एटा की रहने वाली और गाजियाबाद की नई बहू तान्या सिंह हैं, जिन्हें इंटरनेट पर लोग प्यार से ‘गिटार वाली बहू’ कहकर बुला रहे हैं. तान्या का यह वीडियो 30 नवंबर 2025 को महिला संगीत के दौरान रिकॉर्ड हुआ था और कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर लाखों व्यूज़ के साथ छा गया था.