आगरा: पति से बिछड़ने के 8 साल बाद मिली पत्नी, ये बिछड़न-तलाश-इंतजार-मिलन की भावुक कहानी है
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी जब सामने आए तो दोनों की आंखों से आंसू छलक उठे. दोनों की जुबान तो खामोश थी,…
ADVERTISEMENT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी जब सामने आए तो दोनों की आंखों से आंसू छलक उठे. दोनों की जुबान तो खामोश थी, लेकिन आंखों से लगातार निकल रहे आंसू जज्बात बयान कर रहे थे. आपको बता दें कि ये सब कुछ आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में हुआ है. कहानी आठ साल से भी ज्यादा पुरानी है. कहानी में हिंदी फिल्मों की तरह मिलना, बिछड़ना, तलाश और आठ साल के लंबे इंतजार के बाद पति पत्नी का आमना-सामना होता है. दोनों की रियल स्टोरी में चल रहे सस्पेंस की हैप्पी एंडिंग होती है.