लेटेस्ट न्यूज़

सैफई मेडिकल कॉलेज में 1 साल से मानसिक रोग का इलाज करा रही महिला हुई प्रेग्रनेंट, फिर आरोपी सफाई कर्मचारी ने ये सब कहा

Saifai Medical University Case: इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक रोगी महिला के पांच माह की गर्भवती मिलने से हड़कंप मच गया. सफाई कर्मचारी की गिरफ्तारी और आरोपी व उसके परिवार के बयानों से मामला और उलझ गया है, पुलिस जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Saifai Medical University Case: इटावा के सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां मानसिक रोगी वार्ड में एक साल से भर्ती करीब 40 वर्षीय महिला के अचानक पांच माह की गर्भवती मिलने से पूरे मेडिकल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामला सामने आते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और जांच शुरू हुई. जांच के दौरान एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी का इन्वॉल्वमेंट सामने आया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि इस पूरे मामले में आरोपी और उसके परिवार के बयान सामने आने के बाद कई नए सवाल भी खड़े हो गए हैं, जिससे यह पूरा मामला और भी पेचीदा बन गया है.