लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी: महंगे शौक के लिए छात्रों ने अपने ही प्रिंसपल के घर कर दी चोरी, पुलिस ने यूं दबोचा

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पूर्व विधायक के विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पूर्व विधायक के विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल की प्रधानाचार्य का आवास विद्यालय में ही स्थित है. उनके आवास से अलमारी तोड़कर करीब 1 लाख की चोरी की गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने चौका देने वाला खुलासा किया है. इस खुलासे से हर कोई सकते में हैं. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि यह चोरी की वारदात किसी और ने नहीं बल्कि विद्यालय में रहकर पढ़ने वाले तीन छात्रों ने ही की है.