UPTak Baithak Logo

मेरठ की 'अब्दुल्ला रेजिडेंसी' पर लगा था हिंदुओं की नो एंट्री का आरोप... अब यहां चला बुलडोजर, ये बात भी पता चली

मेरठ की अब्दुल्ला रेजिडेंसी सोसाइटी पर हुए विवाद के बाद हुई कार्रवाई. जानें, कैसे 300 मीटर जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसे बुलडोजर से हटाया गया, और क्या है इस पूरे मामले की सच्चाई.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ में हाल ही में विवादों में आई हापुड़ रोड स्थित अब्दुल्ला रेजिडेंसी सोसाइटी की जमीन की मंगलवार को पैमाइश की गई. इस दौरान लगभग 300 मीटर जमीन पर अवैध कब्जा मिला. आवास विकास अधिकारियों ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर उक्त जमीन को मुक्त कराया. आवास विकास की ओर से कॉलोनी के पार्टनरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है. वहीं बताया जा रहा है कि बिल्डर द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉलोनी में भूखंड और मकान खरीदने वाले लोगों की सूची में एक हिंदू खरीदार का नाम शामिल है. कॉलोनी में मस्जिद जैसा कोई भवन अभी नहीं मिला है. विस्तृत जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंप जाएगी.