मेरठ में आयोजित हुई रामभद्राचार्य की रामकथा से फंस गए गाजियाबाद के कारोबारी अनुज अग्रवाल के 42 लाख, उनके साथ गजब ही हुआ
UP News: मेरठ में रामभद्राचार्य की भव्य रामकथा हुई. इस दौरान रामभद्राचार्य ने कुछ बयान भी दिए, जिसपर भारी विवाद भी हुआ. मगर अब गाजियाबाद का एक कारोबारी सामने आया है, जिसने रामकथा आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News: मेरठ में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की रामकथा का आयोजन काफी चर्चाओं में रहा. कभी रामभद्राचार्य के पश्चिम यूपी को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहने वाले बयानों से बड़ा विवाद खड़ा हुआ तो अब एक ओर विवाद रामभद्राचार्य की रामकथा के आयोजन से सामने आया है. दरअसल रामकथा के लिए आयोजकों ने गाजियाबाद के टेंट कारोबारी से संपर्क किया था और रामकथा के लिए भव्य टेंट लगवाया था. अब गाजियाबाद के उसी टेंट कारोबारी ने रामकथा आयोजकों पर सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगा दिए हैं. टेंट कारोबारी अनुज अग्रवाल का कहना है कि आयोजकों ने अभी तक उन्हें बकाया 42 लाख रुपयों का भुगतान नहीं किया है. कारोबारी अनुज अग्रवाल का कहना है कि टेंट का पूरा सौदा 87 लाख रुपए में हुआ था. मगर अभी तक उन्हें 45 लाख ही मिले हैं. अब जब वह आयोजकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सामने से कॉल ही नहीं उठ रहा है. आपको ये भी बता दें कि इस मामले की अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.