लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं-सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट, जानें मामला

Mathura News: कृष्ण जन्मभूमि मथुरा (Mathura) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mathura News: कृष्ण जन्मभूमि मथुरा (Mathura) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) से हैरत में डालने वाली तस्वीरे सामने आई हैं. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर के निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच मंदिर परिसर में ही जमकर मारपीट हो गई.

निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट

ये हैरान कर देने वाली घटना बांके बिहारी मंदिर परिसर में हुई है. यहां मंदिर परिसर के निजी सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, मारपीट की इस घटना से अचानक मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बांके बिहारी मंदिर में इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी कई बार मंदिर परिसर में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

इस पूरे मामले को लेकर मंदिर मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि, “ कुछ श्रद्धालु युवक वीवीआईपी क्षेत्र में घुस कर दर्शन करना चाह रहे थे तो गार्ड ने उन्हें रोका. इसके बाद उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी.”

मथुरा: मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा