लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में युवक ने AI की मदद से बदली आवाज और फिर करना चाहा ये फ्रॉड! DCP रवीना त्यागी ने दी विस्फोटक जानकारी

Lucknow AI Scam: लखनऊ में AI का इस्तेमाल से आवाज बदलकर फर्जी IAS अधिकारी बन ठगी का मामला. गौ सेवा परिषद अध्यक्ष से तीन लाख रुपये की मांग. पुलिस जांच जारी.

ADVERTISEMENT

DCP Raveena Tyagi
DCP Raveena Tyagi
social share
google news

Lucknow News: लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल से आवाज बदलकर एक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है. बता दें कि इस अनोखी ठगी में एक व्यक्ति ने AI की मदद से अपनी आवाज बदलकर भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी से तीन लाख रुपये की मांग की. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.