लेटेस्ट न्यूज़

पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, संतान न होने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया वार

यूपी की राजधानी लखनऊ से आत्मा को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के पति ने ही मानवता की सारी हदें…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी की राजधानी लखनऊ से आत्मा को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के पति ने ही मानवता की सारी हदें पार कर दीं और अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट और छाती पर धारदार ब्लेड से कई बार हमला कर दिया. इस हमले में महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई. महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, गोसाईगंज के रहने वाले युवक रविंद्र की शादी सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक गांव की युवती से हुई थी, लेकिन शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी दंपत्ति की कोई संतान नहीं हुई. इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर वाद विवाद हुआ करता था. जिससे परेशान होकर तकरीबन 8 महीने से पीड़िता अपने मायके में रह रही थी.

क्रिसमस के दिन आरोपी पति उसे अपने साथ घर ले आया. आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाए. उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाई. वहीं महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके सास-ससुर कमरे की ओर दौड़े और फिर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया.

मामले को लेकर एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से एक पति-पत्नी का मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी के साथ अननेचुरल तरीके से सेक्स किया.

एडीसीपी ने बताया कि 6 वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी और विवाह के उपरांत बच्चा नहीं हो रहा था और इसी को लेकर अक्सर दोनों के मध्य लड़ाई-झगड़ा होता था. फिर महिला थाना सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी.

एडीसीपी ने बताया कि 8 माह बाद पति-पत्नी में सुलह हुई तो पति बीते 25 दिसंबर को उसे मायके से लेने गया और फिर उसके साथ अननेचुरल सेक्स करके उसके प्राइवेट पार्ट पर क्षति पहुंचाई. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि पीड़िता के परिवार की ओर से तहरीर दी गई है. शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा. जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

फतेहपुर में लव जिहाद! सोनू बन प्रेम-जाल में फंसाया और किया ‘रेप’, युवती ने ये बताया