CID वाले दया की तरह लखनऊ पुलिस ने गेट तोड़ युवक की जान बचा ली, अब पूरा मामला भी जान लीजिए
Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने गेट तोड़कर एक शख्स की जान बचा ली. दरअसल पुलिस के पास एक फोन कॉल पहुंची और पुलिस फौरन एक्शन में आ गई. अब जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक फोटो
UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले एक दंपत्ति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. पति-पत्नी के 3 बच्चे भी थे. जब विवाद लगातार बढ़ता चला गया तो पिछले दिनों पत्नी ने अपना ससुराल छोड़ दिया और वह अपने बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई. इस दौरान पति अपनी पत्नी को फोन करता रहा और उसे वापस आने के लिए कहता रहा. मगर पत्नी वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई.