झूठे मुकदमे में फंसाकर एनकाउंटर करवा दिया जाएगा...IRS योगेंद्र मिश्रा की पत्नी ने IRS गौरव गर्ग पर लगाया बड़ा आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो IRS अधिकारी गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है. अब इस मामले में ये नया अपडेट सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Neha Mishra
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो IRS अधिकारी गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है. आपको बता दें कि आईआरएस अधिकारी योगेंद्र मिश्रा की पत्नी नेहा मिश्रा आज (शनिवार) लखनऊ पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंची. इस दौरान परिवहन विभाग में अधिकारी नेहा मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर को एक लिखित एप्लीकेशन सौंपी. आपको बता दें कि नेहा मिश्रा ने अपने पति का खुलकर समर्थ किया है. उन्होंने कहा कि योगेंद्र मिश्रा जो कहा रहे हैं वही सच है.