लखनऊ में ऋषिकेश से शादी से पहले मुस्कान के जीजा ने एक फोन कर सब खत्म कर दिया... फिर लड़की ने ये सब सहा
Lucknow News: लखनऊ के ऋषिकेश पांडे और बाराबंकी की मुस्कान तिवारी की प्रेम कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आया. शादी की तारीख तय होने के बाद मुस्कान के परिवार ने तिलक के दिन शादी तोड़ दी. इसके बाद मुस्कान ने घर से भागकर ऋषिकेश से शादी की, लेकिन उसके परिजन उसे बंदूक की नोंक पर उठा ले गए.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से एक बेहद ही चौंकाऊ मामला सामने आया है. लखनऊ के ऋषिकेश पांडे की शादी बाराबंकी की मुस्कान तिवारी से तय हुई थी. दोनों का रिश्ता कोई साधारण नहीं, बल्कि प्रेम कहानी से शुरू हुआ था. दावा है कि इस रिश्ते को दोनों परिवारों की सहमति भी मिल गई थी. शादी की तारीखें पक्की हो गईं, कार्ड भी छप गए. मगर तिलक के दिन एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया. मुस्कान के जीजा ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया और कहा कि यह सब सिर्फ बेइज्जती करने के लिए किया गया था. इसके बाद इस मामले में कई ट्विस्ट सामने आए. पूरी खबर आप विस्तार से आगे जानिए.