UPTak Baithak Logo

नैमिश को IPS बनाना चाहती थीं ACP श्वेता, बेटे को दिलवाई थी वर्दी, पर होनी को कुछ और मंजूर था…

मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर आई जिसे सुन हर कोई सकते में आ गया. दरअसल, यहां तैनात ACP श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे नैमिष को कार सवार युवकों ने तब रौंद दिया था जब वह गोमतीनगर विस्तार इलाके में स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

IPS Shweta Shrivastav News: मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर आई जिसे सुन हर कोई सकते में आ गया. दरअसल, यहां तैनात ACP श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे नैमिश को कार सवार युवकों ने तब रौंद दिया था जब वह गोमतीनगर विस्तार इलाके में स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया है और साथ ही नैमिश के कोच के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. बता दें कि नैमिश की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह IPS की वर्दी में नजर आ रहा है. चर्चा है कि श्वेता अपने बेटे को IPS अधिकारी बनाना चाहती थीं. खबर मिली है कि नैमिश पढ़ने में तेज और खेल कूद में भी काफी आगे था.