लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के चारों तरफ बनेगी 145 किलोमीटर लंबी स्टेट कैपिटल रिंग रोड, 50 से 80 हजार लोगों को रोज फायदा

Lucknow Development News: लखनऊ में भारी वाहनों के लिए 145 किमी लंबी स्टेट कैपिटल रिंग रोड बनाई जाएगी, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और दुर्घटनाओं में कमी आएगी. यह सड़क प्रमुख हाईवे से जुड़ी होगी और केवल भारी वाहनों के लिए होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow Development News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए अब एक और बड़ी पहल होने जा रही है. आउटर रिंग रोड के बाद अब शहर के चारों तरफ सिर्फ भारी वाहनों के लिए स्टेट कैपिटल रिंग रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.स्टेट कैपिटल रिंग रोड करीब 145 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर सिर्फ माल वाहक व भारी वाहन ही चल सकेंगे.