लेटेस्ट न्यूज़

9वीं पास लखनऊ के सागर शर्मा ने महीनों पहले की रेकी, सामने आई संसद में घुसपैठ पूरी कहानी

Uttar Pradesh News : लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले देश की संसद (Parliament Security Breach) में बुधवार को कुछ लोगों मे जमकर हंगामा किया.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले देश की संसद (Parliament Security Breach) में बुधवार को कुछ लोगों मे जमकर हंगामा किया. लोकसभा में विजिटर बनकर आए दो युवकों ने पहले गैलरी से सांसदों के बीच छलांग लगा दी फिर कलर स्प्रे फेंक कर संसद भवन में धुंआ-धुंआ कर दिया. वहीं संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर सदन के अंदर दर्शक दीर्घा से कूदने वाला सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है. वहीं अब ये बात निकलकर सामने आ रही है कि बीते दिनों सागर ने संसद भवन में जाकर रेकी भी थी.