लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: नगर निकाय चुनाव में नए सिरे से आरक्षण की तैयारी, ऐसा हुआ तो बदल जाएंगी सीटें, जानें

लखनऊ में आगामी नगर निकाय चुनाव में नए सिरे से आरक्षण की तैयारी है. बताया जा रहा है कि ऐसा होने पर पिछली बार के…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

लखनऊ में आगामी नगर निकाय चुनाव में नए सिरे से आरक्षण की तैयारी है. बताया जा रहा है कि ऐसा होने पर पिछली बार के मुकाबले इस बार जातिगत आरक्षण के आधार पर सीटें बदल जाएंगी. वर्ष 2017 में 653 सीटों पर चुनाव हुआ था. अब नए सिरे से आरक्षण का ऐलान होने की संभावना है. इससे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पालिकाओं के वार्डों में आरक्षण का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा. जिससे इसका असर प्रत्याशियों की दावेदारी पर पड़ेगा. सूत्रों की मानें तो अगले महीने से नए सिरे से आरक्षण का काम शुरू हो सकता है.